Search

धनबाद : तोपचांची में दुकान पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

Topchanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र के कांडेडीह स्थित एक दुकान पर बुधवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है. यह जानकारी थाना प्रभारी संजय कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी. बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारियों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कांडेडीह के सरोज महतो की दुकान में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड की 35 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई. पता चला था कि दुकान में शराब की बिक्री के साथ-साथ लोगों को शराब पिलाई भी जा रही थी. हालांकि छापेमारी की भनक पाकर दुकानदार वहां से फरार हो चुका था. छापेमारी दल में थाना प्रभारी संजय कुमार, एसआई विवेकानंद श्रीवास्तव, कुमार नितिन पोद्दार, राकेश कुमार दुबे, विनोद कुमार, रामकिशुन मुंडा, भोला रजक आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-after-playing-with-colors-on-holi-two-youths-drowned-when-they-went-to-take-bath-in-the-pond/">गोड्डा

: होली पर रंग खेलने के बाद तालाब में नहाने गए दो युवक डूबे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp