Search

 
 
 

धनबाद : विस्फोटक ले जाने वाले युवक के घर पुलिस का छापा, मिले अहम सुराग

 
Topchanchi : तोपचांची के सब्जी बाजार में विस्फोट के दूसरे दिन 9 जनवरी को भी सन्नाटा पसरा रहा. सब्जी बेचने आईं महिलाएं सहमी दिखीं. ग्राहक भी कम ही नजर आए. गोम-तोपचांची रोड किनारे स्थित सब्जी मार्केट के पास रविवार की दोपहर मोटरसाइकिल पर रखे विस्फोटक पदार्थ में अचानक ब्लास्ट होने से 5 महिलाएं समेत छह लोग घायल हो गए थे. घायल महिलाओं का एसएनएमएमएमसीएच धनबाद में इलाज चल रहा है. रविवार की रात पुलिस ने विस्फोटक ले जा रहे युवक पिंटू कुमार वर्णवाल के गोमो स्थित आवास पर छापामारी की. पुलिस को वहां से विस्फोटक से जुड़ी अहम जानकारी हाथ लगी है. वहीं, पुलिस ने घटना स्थल से आरोपी का मोबाइल बरामद कर जब्त कर लिया. मोबाइल की लोकेशन व कॉल डिटेल के आधार घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. तोपचांची थाना पुलिस विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला (कांड संख्या 5/23) दर्ज कर जांच में जुटी है.

एसडीपीओ ने आरोपी के घर में की जांच

[caption id="attachment_521889" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/police-inspection-1-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> गोमो में आरोपी युवक के घर जांच करने पहुंचीं एसडीपीओ निशा मुर्मू व अन्य[/caption] इधर, बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू व तोपचांची थाना प्रभारी जयराम प्रसाद ने सोमवार की दोपहर आरोपी युवक पिंटू कुमार वर्णवाल के गोमो स्थित घर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. उनके साथ एसआई अनिल विद्यार्थी व हरिहरपुर थाना प्रभारी योगेश महतो भी थे. पुलिस घटना के संबंध में कुछ भी बताने से बच रही है. मिडिया को आरोपी के घर घुसने नहीं दिया गया. एसडीपीओ इसका पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कहां ले जाया जा रहा था और उसका कहां उपयोग होना था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-production-of-neemcoated-urea-resumes-at-hurl-factory-in-sindri/">धनबाद

: सिंदरी के हर्ल कारखाना में नीमकोटेड यूरिया का उत्पादन  फिर शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही