Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची के होटल में पुलिस का छापा, 65 बोतल अवैध शराब जब्त

 
Topchanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र के चलकरी में एनएच किनारे स्थित माही होटल में पुलिस ने मंगलवार की रात छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की. पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड की 65 बोतल शराब जब्त की है. यह जानकारी थाना प्रभारी विवेकानंद श्रीवास्तव ने बुधवार को दी. बताया कि होटल में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही थी. ग्राहकों को पिलाई भी जा रही थी. मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम छापेमारी करने पहुंची, लेकिन इसके पहले ही संचालक फरार हो गया. छापेमारी टीम में कुमार नितिन पोद्दार, विनोद कुमार, भुलेश कुमार, युगल किशोर महतो, आलेख कुमार, अखिलेश महतो सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही