Search

 
 
 

धनबाद : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस मुस्तैद, सिटी एसपी ने दिया सुरक्षा का भरोसा

 

फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील

Dhanbad : दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद जिला पुलिस पूरी तरह चौकस है. सिटी एसपी अजीत कुमार व ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी के नृतृत्व में पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को सरायढेला थाना से मोटरसाइकिल और पैदल फ्लैग मार्च निकाला. मार्च में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार बिन्हा के साथ धनबाद, धनसार, बैंक मोड़ और सरायढेला के थाना प्रभारी शामिल थे. सिटी एसपी अजीत कुमार ने लोगों का सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए  दुर्गा पूजा उत्सव शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की.

ट्रैफिक डीएसपी ने जवानों को दिया निर्देश

इस बीच ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार ने दुर्गापूजा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था संभालने में तैनात होने वाले पुलिस कर्मियों व जवानों को ट्रेनिंग दी. उन्हें रूट चार्ट के अनुसार ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया. कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में करीब 200 जवान तैनात रहेंगे. डीएसपी ने ट्रेनिंग के दौरान जवानों को अप्रिय घटना से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी कराया. उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर सभी जवानों की लिस्ट तैयार की गई है. किस प्रकार से ड्यूटी करनी है और कहां-कहां दोपहिया व चार पहिया वाहनों की नो इंट्री रहेगी इस संबंध में सभी को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-new-railway-sp-swargiyari-takes-charge-gives-instructions-to-security-officers/">धनबाद

: नए रेल एसपी स्वर्गियारी ने पदभार ग्रहण किया, सुरक्षा अधिकारियों को दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही