Search

धनबाद : डिनोबली सिंदरी मामले में पुलिस ने दर्ज़ किया प्रिंसिपल व शिक्षकों का बयान

आठवीं के छात्र का स्कूल में दूसरे छात्र को कथित रूप से हथियार बेचने का स्कूल प्रबंधन ने किया था खुलासा
Sindri : डिनोबली स्कूल सिंदरी में आठवीं कक्षा के छात्र द्वारा गन बेचने के मामले में सिंदरी पुलिस हरकत में आ गई है. वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर सिंदरी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने जांच शुरू कर दी है. सिंदरी थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल के शिक्षकों, प्राचार्य सहित अन्य लोगों का बयान दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि प्रबंधन ने इसके लिए परिजनों से लिखित आवेदन ले रखा है. बताया कि जांच क्रम में छात्र और उसके परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी. बताते चलें कि एक वर्ष पूर्व अस्मित आकाश की रहस्यमय मौत से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है. मामले में प्रबंधन ने एक छात्रा को स्कूल से बाहर कर दिया था. यह">https://lagatar.in/dhanbad-coaching-center-honored-meritorious-students/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कोचिंग सेंटर ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//