Search

 
 
 

धनबाद:हाउसिंग कॉलोनी के खटाल में पुलिस ने बरामद किया 400 बोरा कोयला

 

अवैध कारोबार की गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, भाग निकले धंधेबाज

Dhanbad : कैलाश हॉस्पिटल के समीप हाउसिंग कॉलोनी स्थित खटाल में पुलिस ने 400 बोरा अवैध पोडा कोयला बरामद किया है. शनिवार 26 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना प्रभारी संतोष गुप्ता के आदेश पर कार्रवाई हुई. पुलिस चार गाड़ियों पर लाद कर कोयला सदर थाने ले गई. शहर के बीचों बीच कोयले का अवैध कारोबार काफी दिनों से चल रहा था. लेकिन पुलिस को भनक नहीं थी. खटाल के अन्य लोगों ने भी इस पूरे मामले में अनभिज्ञता जताई. हालाकि पुलिस का कहना है कि खटाल के कुछ लोग हैं, जो इस धंधे से फल फूल रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी तो धंधेबाज खटाल छोड़ कर भाग निकले. अभी तक किसी का नाम सामने नहीं आया है. पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है, एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही