Search

 
 
 

धनबाद: पुलिस ने 5 बाइक किया बरामद

 
Dhanbad: झरिया में तिसरा पुलिस ने 20 जून को गुप्त सूचना के आधार पर पांच बाइक लिफ्टर को गिरफ्तार किया था. उनकी निशानदेही पर 12 बाइक बरामद हुई थी. पकड़े गए अपराधियों के बयान पर लगातार छापामारी जारी है. गुप्त सूचना के आधार पर टीम बनाकर शनिवार को राणा सिंह उर्फ रजनीश सिंह को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर तीन और बाइक चोरों में रोहन सिंह, विजय महतो और विश्वनाथ रवानी को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया. 5 बाइक भी बरामद की गई. उक्त बातें सिंदरी डीएसपी भूपेंद्र कुमार राउत ने तिसरा थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. प्रेस वार्ता में सर्किल इंस्पेक्टर उषा रानी शामिल थी. छापेमारी टीम में तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार मृत्युंजय तिवारी, ताला मरांडी, राजनाथ सिंह अशोक तिवारी व तिसरा थाना सशस्त्र बल के अलावे घनुडीह ओपी प्रभारी पवन कुमार शामिल का योगदान सराहनीय रहा. एक सप्ताह के अंदर दो बार में 17 बाइक बरामद की गई. इसे भी पढ़ें - केंद्रीय">https://lagatar.in/central-leadership-still-trusts-babulal-gives-him-free-hand/">केंद्रीय

नेतृत्व को अब भी बाबूलाल पर भरोसा, दिया फ्री हैंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही