Search

धनबाद: पुलिस ने लाखों रुपए के लॉटरी के टिकट किये बरामद

Dhanbad: निरसा पुलिस ने बुधवार को लाखों रुपए के लॉटरी के टिकट बरामद किये. पुलिस ने निरसा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर से टिकट बरामद किये. निरसा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दिलीप यादव ने अवैध लॉटरी टिकट विक्रेता आनंद साव के भेलाजोरिया आवास में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित लॉटरी का टिकट बरामद किया. आनंद साव निरसा के भेलाजोरिया में रहता है. इसे भी पढ़ें-   यूरोप">https://lagatar.in/europe-tour-pm-modi-becomes-part-of-india-nordic-summit/">यूरोप

दौरा : भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन का हिस्सा बने पीएम मोदी 
बताया जाता है कि लॉटरी के टिकट की अवैध कमाई से निरसा के लक्ष्मी नगर में उसने आलीशान घर बनाया था. इसी घर में लॉटरी का करोड़ों रुपए का धंधा चला रहा था. जबकि झारखंड में यह गैरकानूनी है. लेकिन झरिया और धनबाद में लॉटरी का धंधा जोरों पर है. गरीब, मजदूर, किसान और बेरोजगार इसके शिकार हो रहे हैं. इस मामले में पुलिस गुरुदेव रवानी, पिंटू साव, अजीत साव, नंद किशोर साव, बच्चू दे हारू और दो युवकों को हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि आनंद साव प्रतिनिधि लॉटरी का मास्टरमाइंड है, जो पूरे निरसा क्षेत्र में लॉटरी के टिकट का सप्लायर है. इसे भी पढ़ें-  डेनमार्क">https://lagatar.in/modis-appeal-in-denmark-every-indian-send-5-foreign-friends-to-visit-india-you-become-a-national-ambassador/">डेनमार्क

में मोदी की अपील- हर भारतीय 5 विदेशी दोस्तों को भारत दर्शन के लिए भेजें, आप राष्ट्रदूत बनें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//