धनबाद: राजगंज हाई स्कूल में पुलिस की पाठशाला
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) राजगंज हाई स्कूल के ऑडिटोरियम में यातायात नियमें को लेकर सोमवार को जन जागरुकता अभियान चलाया गया. अभान के तहत पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई. पाठशाला में बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मु, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, राजगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह, विद्यालय प्रधानाध्यापक आनंद कुमार अपने सहकर्मियों के साथ मौजूद थे. बाघमारा डीएसपी व ट्रैफिक डीएसपी ने विस्तार से यातायात नियमों की जानकारी दी. बड़ी संख्या में मौजूद विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए हेलमेट की उपयोगिता, सीट बेल्ट, ग्रीन ,रेड और येलो लाइट सिग्नल का मतलब समझाया गया. बताया गया कि कैसे शराब पीकर व बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने, रोड पर स्टंट से बड़ी संख्या में आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ट्रैफिक नियमों की जानकारी पहुंचाना है और उन्हें जागरूक करना है. अंत में अधिकारियों ने बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर भी दिया. सभी बच्चों के बीच टॉफी बांटी गई. [wpse_comments_template]

Leave a Comment