Search

 
 
 

धनबाद : राजकमल स्कूल में पुलिस की पाठशाला, एसएसपी ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ

 
Dhanbad : धनबाद के राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को "पुलिस की पाठशाला" लगी. एसएसपी एचपी जनार्दनन ने बच्चों की क्लास ली. उन्होंने छात्र-छात्राओं से यातायात नियम, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे से बचाव एवं घरेलू हिंसा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने समाज को सुरक्षित बनाने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक रहने की अपील की. उन्हें देश में लागू तीन नए कानूनों के बारे में भी बताया. कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा को लेकर गंभीर है. अगर विद्यार्थी अपने अधिकार एवं कर्तव्यों को लेकर सजग रहेंगे तो काफी हद तक समाज से बुराइयों को खत्म किया जा सकता है. सफलता की शुरुआत अनुशासन से ही होती है. बच्चों को एक बेहतर नागरिक बनने की मिसाल पेश करनी होगी. तभी जीवन के लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे. यदि पुलिस के सकारात्मक व रचनात्मक कार्यों से छात्र-छात्राओं को जोड़ दिया जाए तो इसके दूरगामी परिणाम होंगे. एसएसपी ने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद व सेहत पर भी ध्यान देने की सीख दी. अपने छात्र जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए असफलताओं से डटकर मुकाबला करने की सलाह दी. एसएसपी ने वहां मौजूद छात्र - छात्राओं को सुरक्षा की गारंटी देते हुए कहा कि कभी भी किसी तरह की समस्या हो, तो सीधे 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दें. पुलिस की टीम समय पर पहुंचकर आपकी मदद करेगी. साइबर अपराध का शिकार होने पर उन्होंने 1930 नंबर डायल कर शिकायत दर्ज कराने को कहा. उन्होंने छात्राओं को भटकाव से बचने और हर बिंदु पर सतर्क व जागरूक होने की सीख दी. इस दौरान उन्होंने बच्चों के सवालों के जवाब भी दिए. पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय संदीप गुप्ता, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह ने भी विद्यार्थियों को टिप्स दिए. मौके पर बैंक मोड़ थाना प्रभारी लव कुमार, राजकमल के प्रिंसिपल एसके मिश्रा समेत शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : जनता">https://lagatar.in/service-to-the-public-is-the-real-religion-of-a-public-representative-2/">जनता

का सेवा ही जनप्रतिनिधि का असली धर्म : मिथिलेश ठाकुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही