Search

 
 
 

धनबाद : मुथूट फिनकॉर्प लूट मामले में पुलिस समस्तीपुर में ढूंढ़ रही आई 10 कार

 
Dhanbad : बैंक मोड़ स्थित मुथूट फिनकॉर्प में डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए अपराधी जिस कार से आए थे उसके चालक अभिषेक कुमार सिंह से धनसार थाना में 7 अक्टूबर को दूसरे दिन भी पुलिस की पूछताछ जारी रही. मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए अपराधी आसिफ की निशानदेही पर अभिषेक को दो दिन पहले बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस समस्तीपुर में उस आई टेन कार की तलाश कर रही है. पुलिस की पूछताछ में अभिषेक के बताया कि अपराधी आसिफ से उसकी मुलाकात नोएडा में हुई थी. उसी ने उसे गिरोह में शामिल किया था और कार खरीदने के लिए कहा था. कार के लिए उसे डेढ़ लाख रुपए महीना दिया जाता था. बताया कि छोटी कार पर पुलिस को शक नही होता है इसलिए छोटी कार का इस्तेमाल करते हैं. मुथूट फिनकॉर्प डकैती कांड को अंजाम देने के लिए अपराधी इसी आई टेन कार से धनबाद आए थे. ज्ञात हो कि बीते 6 सितंबर को बैंक मोड़ स्थित मुथूट फिनकॉर्प में डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए 5 डकैत आए थे. लेकिन घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस ने मुठभेड़ में गिरोह के एक सदस्य शुभम को मार गिराया था, जबकि आशिफ और राहुल सिंह उर्फ राघव पकड़ लिए गए थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-solution-of-local-policy-on-khatian-of-1932-in-the-assembly-rajesh-thakur/">धनबाद

: 1932 के खतियान पर स्थानीय नीति का समाधान विधानसभा में- राजेश ठाकुर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही