Search

धनबाद पुलिस ने 45 टन अवैध कोयला किया जब्त, कागजात की होगी जांच

Dhanbad: धनबाद के निरसा में अवैध कोयले का कारोबार जोरों से चल रहा है. पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी के बाद भी कोयले की तस्करी बंद नहीं हुई है. शनिवार को इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को मिली. इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने निरसा एसडीपीओ को छापेमारी का निर्देश दिया. एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गल्फरबाड़ी ओपी क्षेत्र के दूधियापानी स्थित मां जगदंबा इंडस्ट्रीज और आशा फ्यूल्स में छापेमारी की गयी.

बैंक">https://english.lagatar.in/bank-of-baroda-has-vacancy-for-more-than-500-posts-apply-soon/48100/">बैंक

ऑफ बड़ौदा में 500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

जब्त कोयला ईसीएल भेजा जायेगा

बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान भट्ठों में अवैध कोयला साइकिल से खपाया जा रहा था. पुलिस को देखते ही कोयला चोर भाग गए. पुलिस टीम द्वारा दोनों भट्ठों से लगभग 45 टन अवैध कोयला जब्त किया गया. एसडीपीओ विजय कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान दोनों जगहों से लगभग 45 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है. जब्त कोयले को ईसीएल के सुपुर्द कर दिया जाएगा.

दो संचालक शामिल

एसडीपीओ ने कहा कि अभी तक की जानकारी में जगदंबा इंडस्ट्रीज के मालिक मुन्ना सिंह और आशा फ्यूल्स के मालिक दारा बाउरी का नाम सामने आया है. आगे की कार्रवाई कागजात देख एवं जांच कर की जाएगी. जो लोग भी इसके संचालक हैं, उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//