Maithon : लोकसभा चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही मैथन पुलिस ने झारखंड-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर वाहनों की जांच तेज कर दी है. जांच में गाड़ियों से आए दिन बड़ी रकम बरामद हो रही है. पुलिस ने सोमवार को एक कार से 2.91 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं. मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि कार से बरामद रुपए कतरास बाजार निवासी भोला प्रसाद विश्वकर्मा के हैं. विश्वकर्मा के अनुसार, यह रकम उन्होंने पश्चिम बंगाल स्थित अपनी जमीन की बिक्री से प्राप्त की थी. राशि लेकर व कतरास जा रहे थे. ज्ञात हो कि 14 मार्च को वाहन जांच के दौरान भी मैथन पुलिस ने हुंडई कार से बरामद किए थे. वहीं रविवार की दोपहर भी एक इनोवा कार से 1.28 रुपये बरामद किए गए थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : मैथन में पुलिस ने कार से 2.91 लाख रुपये किए जब्त
Last Updated: Mar 18, 2024 12:00 AM (IST)