Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एसएनएमएमसीएच परिसर में अनलॉक दोपहिया वाहनों को पुलिस ने किया जब्त

लापरवाही पर खूब खरी-खोटी सुनाई, फिर गलती न करने की चेतावनी देकर छोड़ा

Dhanbad : एसएनएमएमसीएच परिसर से बाइक चोरी पर लगाम कसने के खयाल से 17 जून शनिवार को सरायढेला पुलिस ने अस्पताल परिसर में बगैर ताला लगाए वाहनों की तलाश की. पुलिस ने परिसर में लगभग आधा दर्जन अनलॉक दोपहिया वाहनों को जब्त कर लिया. इसके बाद अस्पताल परिसर में दोपहिया वाहनों के हैंडल लॉक नहीं करने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया. लोग बाइक को छुड़ाने के लिए पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगे. पुलिस के जवानों ने हैंडल लॉक नहीं करने वाले लापरवाह लोगों को खूब खरी खोटी सुनाई. वाहनों के कागजात देखे और आगे से ऐसी लापरवाही नहीं करने की चेतावनी दे कर छोड़ दिया. मौके पर मौजूद एक कॉन्स्टेबल ने बताया कि इन दिनों बाइक चोरों का गिरोह एसएनएमएमसीएच परिसर में  वाहनों को निशाना बना रहा है. विगत शुक्रवार को भी अस्पताल परिसर से एक बाइक की चोरी हुई. शिकायत सरायढेला थाना में दर्ज कराई गई. उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन मालिकों की लापरवाही से भी चोरी हो रही है. अधिकतर लोग हैंडल लॉक नहीं करते या फिर भूल जाते हैं. फायदा गिरोह के सदस्य उठाते हैं. उन्होंने बताया कि बड़े साहब के निर्देश पर आज अस्पताल परिसर में अनलॉक वाहनों की जांच की गई, जिसमें लगभग आधा दर्जन वाहन के हैंडल लॉक नहीं थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही