Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: चार दिन में दो शादी करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

Jharia : एक पत्नी के रहते दूसरी शादी आश्चर्य की बात नहीं है. मगर चार दिन के भीतर दो शादियों का चौंकाने वाला मामला धनबाद के पाथरडीह थाना में प्रकट हुआ है. इस थाना की कुलटांड़ बस्ती में एक युवक ने मात्र चार दिन में दो युवतियों को प्रेम जाल में फंसाया और उनसे विवाह भी रचा लिया. भेद खुला तो दोनों लड़कियां शिकायत लेकर पाथरडीह थाना की पुलिस के पास पहुंचीं. पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है.

    26 मई को हुई थी पहली शादी

मामले की जांच-पड़ताल करने पर जानकारी मिली कि 23 वर्षीय मंटू मल्लिक पाथरडीह के कुलटांड़ बस्ती का रहने वाला है. उसने पहले सुदामडीह थाना बस्ती की एक युवती को प्रेमज़ाल में फंसाया. उस युवती के साथ मंटू ने शारीरिक संबंध भी बनाया.  युवती जब चार माह की गर्भवती हो गई तो मंटू ने उससे कन्नी काटना शुरू कर दिया. युवती ने शादी के  लिए दबाव डाला तो सीधे इन्कार कर दिया. इसके बाद युवती के परिजन पाथरडीह थाना पहुंच गये. बाद में दोनों पक्षों की रज़ामंदी से पुलिस की देखरेख में 26 मई को चासनाला के माता कल्याणेश्वरी मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया.

  29 मई को की दूसरी लड़की से शादी

इस शादी के सिर्फ चार दिन बाद दिल फेंक मंटू का दिल दूसरी लड़की पर फिदा हो गया. पहाड़पुर, बलियापुर की   युवती को प्यार-मुहब्बत का झांसा दे कर 29 मई को शादी भी कर ली. मंटू की दूसरी शादी करने की बात जब चार दिन पहले ब्याही पत्नी को मालूम हुई तो वह शिकायत लेकर पाथरडीह थाना पहुंची. सूचना मिलने पर दूसरी पत्नी भी पाथरडीह थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगाई. दोनों युवतियों की शिकायत के बाद पाथरडीह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पाथरडीह थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. जांच-पड़ताल कर युवक को जेल भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही