Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पति को पुलिस ने भेजा जेल

Sindri : सिंदरी (Sindri) गोशाला ओपी क्षेत्र में विवाहिता स्नेहा पाठक की आत्महत्या के मामले में शनिवार 25 मार्च को पुलिस ने उसके पति सतीश पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. स्नेहा के पिता सुदामा सिंह की लिखित शिकायत पर पुलिस ने सतीश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है. शव भी मायके वाले लेकर चले गए. जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर थाना क्षेत्र के विवेक नगर निवासी सुदामा सिंह ने गोशाला ओपी पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी ने वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ सैयदपुर निवासी विनोद पाठक के 26 वर्षीय पुत्र सतीश से प्रेम विवाह किया था. दोनों ने पूर्वी सिंहभूम के रेकना गद्दी घाट के मंदिर में शादी रचाई थी. शादी के समय से ही दामाद बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट कर रहा था. उन्होंने बताया है कि प्रताड़ना से तंग आ कर ही उनकी बेटी स्नेहा ने शुक्रवार 24 मार्च को गोशाला बाजार के घर में आत्महत्या कर ली. ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने बताया कि विवाहिता के पिता की लिखित शिकायत पर धारा 304 (बी), दहेज उत्पीड़न धारा 3 व 4 के तहत कांड संख्या 29/23 दर्ज कर पति सतीश को जेल भेजा गया है. पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही