Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आदित्य मंडल हत्या कांड में दो युवकों को पुलिस ने भेजा जेल

Topchachi : तोपचांची (Topchachi )  कक्षा 9वीं के छात्र आदित्य को निर्मम हत्या सोमवार 27 फरवरी की देर रात कर दी गई थी. इसके बाद पुलिस ने तापस मंडल और विष्णु मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की. दोनों युवकों को  पुलिस ने तोपचांची थाना में कांड संख्या 31/23 दर्ज कर गुरुवार 2 मार्च को जेल भेज दिया है. उनमें से एक विष्णु मंडल नाबालिग है. पुलिस ने घटना स्थल से खून से लथपथ पत्थर, शराब की बोतलें तथा खून के निशान वाले जींस घटना स्थल से बरामद किये हैं. [caption id="attachment_569962" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/pathhar-aditya-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> घटना स्थल से बरामद पत्थर, शराब की बोतलें[/caption] पुलिस को तापस मंडल ने हत्याकांड की पूरी जानकारी दी है. हालांकि वह खुद को निर्दोष बता रहा है और कह रहा है कि विष्णु मंडल ने ही कुछ दोस्तों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया है. दोनों के रिश्तेदारों को तोपचांची पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. लेकिन दोनों एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं. दोनों लगातार पूछताछ में अपने बयान भी बदल रहे हैं. इस हत्याकांड में प्रेम प्रसंग का कोण भी शामिल है. आदित्य का एक लड़की से प्रेम चल रहा था, वह लड़की भी नाबालिग है. आदित्य नौवीं क्लास का छात्र था तो लड़की आठवीं में पढ़ती है. पुलिस को इस बात के सबूत भी मिले हैं. पुलिस ने लड़की से भी पूछताछ की है. लड़की ने प्रेम की बात को स्वीकार किया है और बताया है कि घर में उसने चर्चा सुनी थी कि आदित्य को सबक सिखाना है. लेकिन उसे नहीं मालूम था कि उसकी हत्या कर दी जाएगी. यह मैसेज उसने आदित्य के मोबाइल पर भेजा था और उसे आगाह किया था कि तुम आज किसी के साथ घर से बाहर नहीं जाओगे. लेकिन मोबाइल आदित्य का घर में ही था, इसलिए वह देख नहीं पाया और यह घटना हो गई. जिन दो लोगों को पुलिस ने जेल भेजा है, लड़की उन्ही के परिवार से जुड़ी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही