Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कारोबारी रंजीत साव के हत्‍यारों को जल्‍द गिरफ्तार करे पुलिस : जीटा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=300366&action=edit">

(Dhanbad)  जिले के झरिया में 29 अप्रैल की शाम टायर व्यवसाई रंजीत साव की गोली मारकर हत्या के खिलाफ शहर के व्यवसायियों में पुलिस प्रति‍ आक्रोश है. झारखंड इंडस्ट्रीज़ एंड ट्रेड एसोसिएशन (JITA ) के अध्यक्ष अमितेश सहाय और महासचिव राजीव शर्मा ने व्यवसायि‍यों व सामाजिक संगठनों से राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ एकजुट होकर विरोध जताने की अपील की है. अमितेश सहाय ने कहा कि शहर के व्‍यसायी सुरक्षित नहीं हैं. अपराधी उन्‍हें लागातार निशाना बना रहे हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है. उन्‍होंने रंजीत साव हत्या कांड का ज्‍ल्‍द खुलासा कर इसमें शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की.

कानून व्‍यवस्‍था बेहद खराब, व्‍यवसायियों में खौफ : राजीव शर्मा

[caption id="attachment_300427" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/murder2-300x288.jpg"

alt="" width="300" height="288" /> जीटा महासचिव राजीव शर्मा[/caption] जीटा के महासचिव राजीव शर्मा ने कहा कि धनबाद में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. धमकी, रंगदारी, हत्या की घटनाएं आम हो गईं हैं. आम नागरिक हो या व्यापारी सभी के मन में भय व्याप्त है. ऐसे में पुलिस प्रशासन को बेहद कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है. अपराधी आए दिन व्यवसायियों को टारगेट कर रहे हैं. इससे व्यवसायियों में खौफ व्‍याप्‍त है. वे खुलकर व्यवसाय नहीं कर पा रहे हैं. जीटा महासचिव ने टायर व्‍यवसायी रंजीत साव की हत्‍या का जल्‍द खुलासा करने की मांग की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=300118&action=edit">धनबाद

: झरिया के कारोबारी रंजीत के हत्यारे पुलिस से कुछ कदम ही दूर, CCTV में सब दर्ज है [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही