Search

धनबाद : बूथों पर बुजुर्ग, दिव्यांग व गर्भवती मतदाताओं की मदद करे पुलिस

‘चुनाव में पुलिस की जिम्मेदारियां’ पर प्रशिक्षण आयोजित

Dhanbad : धनबाद की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा के निर्देश पर बुधवार को न्यू टाउन हॉल में ‘चुनाव में पुलिस की जिम्मेदारियां’ विषय पर जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में डीएसपी मुख्यालय 2 संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि मतदान के दौरान पुलिस को आम जनता में निर्भीक होकर मतदान करने का विश्वास बढ़ाना है. बूथों पर बुजुर्ग, दिव्यांग व गर्भवती मतदाताओं को सहायता प्रदान कर शीघ्र मतदान करवाना है. उन्होंने मतदान के दिन विधि व्यवस्था और उससे जुड़ी गाइडलाइंस की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मतदान के एक दिन पहले ईवीएम प्राप्त कर सीधे मतदान केंद्र तक तथा मतदान समाप्त होने के बाद पोल्ड ईवीएम को सीधे स्ट्रॉन्ग रूम तक लाना है. इस दौरान रूट चार्ट का पालन करना है. निरसा एसडीपीओ रजतमनी बाखला ने पुलिस पदाधिकारियों के प्रश्नों के जवाब देते हुए कहा कि मतदान के दिन सभी मतदाता बूथ तक भयमुक्त होकर आए, यह पुलिस की जिम्मेदारी है. मतदान के दिन ईवीएम की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें. मतदान केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगने दें. वहीं मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण ने मतदान से एक दिन पहले, मतदान के दिन और मतदान के बाद पुलिस के कार्य व दायित्व के बारे में तथा संजय कुमार ने डिस्पैच और कलेक्शन सेंटर की जानकारी दी. मौके पर सभी इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर, संजय कुमार, राज कुमार वर्मा, दयामय गोराई, कुमार वंदन, कौशिक आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp