Search

 
 
 

धनबाद : बस्ताकोला में देह व्यापार के धंधे पर रोक लगाए पुलिस- रेखा देवी

 
Jharia : बस्ताकोला सामुदायिक भवन के समीप मारपीट मामले में पकड़े गए आरोपी को पुलिस जेल भेजने की तैयारी में है. इधर, बस्ताकोला में चल रहे कथित देह व्यापार धंधे के विरोध में ग्रामीणों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 3 जनवरी को झरिया थाना के समक्ष प्रदर्शन किया. झरिया नगर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की महामंत्री रेखा देवी ने कहा कि पिछले कई वर्षो से क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा चल रहा है. इससे आसपास के लोग परेशान हैं. धंधे को लेकर अक्सर मारपीट की घटनाएं होती हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है. उन्होंने पुलिस बस्ताकोला क्षेत्र में हो रहे गलत कार्य को जल्द बंद कराने की मांग की. प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राकेश पासवान, गणेश रजक, भोला पासवान, गौतम पासवान, रेखा देवी, राजा कुमार, कर्ण कुमार, रमेश कुमार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-workers-burnt-effigy-of-bccl-agent-in-protest-against-suspension/">धनबाद

: निलंबन के विरोध में मजदूरों ने बीसीसीएल एजेंट का पुतला फूंका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही