Search

 
 
 

धनबाद पुलिस ने लंबे समय के बाद दिखाया दमखम : राज सिन्हा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद में 6 सितम्बर मंगलवार को मुथूट फाइनेंस में लूट को विफल करने व एक अपराधी को मार गिराए जाने पर धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने पुलिस की प्रशंसा की है. पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ने में भी सफलता पाई है. पुलिस की इस साहसिक कारनामे से धनबाद का व्यवसायी वर्ग भी संतुष्ट नजर आ रहा है. विधायक राज सिन्हा ने बैंक मोड़ के थाना प्रभारी पी के सिंह को सम्मानित करने की भी बात कही है. उन्होंने कहा कि धनबाद की जनता में पुलिस के प्रति नाराजगी कुछ हद तक कम हो गई. पुलिस की इस कार्रवाई से लोगो के दिल को ठंडक पहुंची है. लंबे समय के बाद धनबाद पुलिस ने अपना दमखम दिखाया है. उन्होंने कहा कि लगभग 20 वर्ष के बाद वह दिन एक बार फिर से याद आ गया, जब तत्कालीन एसपी रणधीर वर्मा ने बैंक डकैती को नाकाम किया था . यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-danced-on-karma-festival-folk-songs-and-dance-in-bit-sindri/">धनबाद

: बीआईटी सिंदरी में करमा पर्व की धूम, लोकगीत व नृत्य पर झूमे लोग [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही