Nirsa/ Dhanbad : कोयला कारोबारी मैनेजर राय की गिरफ़्तारी और पूछताछ को लेकर धनबाद पुलिस ने चुप्पी साध रखी है. राय को 19 जुलाई की सुबह बराकर के मैथन होटल से गिरफ्तार किया गया है. उन पर कोयला व्यापारी राकेश ओझा को ब्लैकमेल [भयादोहन] करने का आरोप है. मैनेजर राय से पुलिस गोविंदपुर थाना में पूछताछ कर रही है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/maithon-hotel-150x150.jpg"
alt="" width="150" height="150" />गिरफ़्तारी अभियान में शामिल निरसा एवं गोविंदपुर के पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. गोविंदपुर डीएसपी अमर कुमार पांडेय से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने निरसा पुलिस से बात करने को कहा. निरसा एसडीपीओ से संपर्क किया गया, तो उन्होंने गोविंदपुर पुलिस से बात करने को कहा. ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल के बराकर के पास हनुमान चढ़ाई में मैनेजर राय का पैतृक आवास है. पास में ही उनका मैथन होटल है. राय इसी होटल में छिपे थे. पुलिस को पक्की सूचना मिल गयी थी. 18 जुलाई की देर रात पुलिस टीम बंगाल की सीमा से सटे चिरकुंडा में जमा हो गई थी. सुबह तीन से चार के बीच फाड़ी पुलिस के साथ होटल में पुलिस घुसी. होटल कर्मचारियों ने पहले राय के वहां होने से मना किया. पुलिस ने रंग दिखाया तो उन्होंने बता दिया कि राय कहां है. मैनेजर राय पर अलग-अलग थानों में 21 मामले दर्ज हैं. जिसमें कोयला के अवैध कारोबार, धोखाघड़ी, रंगदारी, बमबाजी जैसे मामले हैं. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/news-11-bharat-owner-arup-chatterjee-got-bail-from-the-high-court-was-arrested-on-sunday/">
NEWS 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी को हाईकोर्ट से बेल, रविवार को हुई थी गिरफ्तारी [wpse_comments_template]

Leave a Comment