Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: न्यूज11 के मालिक अरूप चटर्जी पर पुलिस ने ठोंका एक और मुकदमा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) : विगत 6 माह से जेल में बंद न्यूज11 के मालिक अरूप चटर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.विगत 19 जनवरी  को आमटाल निवासी महाराज सिंह की शिकायत पर अरूप चटर्जी के विरुद्ध धोखाधड़ी के जरिये 10 लाख रुपये ठगने का मुकदमा तिसरा थाने मे कांड संख्या 4/23  के तहत दर्ज किया गया है. इस मामले में 20 जनवरी को अरूप चटर्जी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. धनबाद की प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी संतोषनी मुर्मू की अदालत ने अरूप को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. प्राथमिकी आमटाल निवासी महाराज सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई थी. प्राथमिकी के मुताबिक चिटफंड कंपनी केयर विजन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड एग्रोटेक लिमिटेड के डायरेक्टर अरूप थे,  जिनके कहने पर महाराज सिंह  ने 29 फरवरी 12 को उनकी कंपनी में 5 लाख 25 हजार रुपये जमा कराया था. उन्हें बताया गया था कि कंपनी उन्हें हर माह 7 हजार रुपये देगी. कुछ दिनों तक उन्हें पैसा दिया गया, फिर बाद में उन्हें पैसा नहीं दिया गया. महाराज सिंह ने आरोप लगाया कि अरूप चटर्जी ने उनसे 10 लाख रुपये की ठगी कर ली है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही