Search

 
 
 

धनबादः नए साल को लेकर पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान शुरू

ट्रैफिक इंस्पेक्टर लव कुमार ने बताया कि नए साल के जश्न के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से शहर के चौक-चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का मुख्य उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है.
 

Dhanbad : नए साल को देखते हुए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए धनबाद जिले में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया है. शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती कर वाहन चालकों की जांच की जा रही है. अभियान के तहत बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल लोडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीडिंग सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है.


ट्रैफिक इंस्पेक्टर लव कुमार ने बताया कि नए साल के जश्न के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से शहर के चौक-चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का मुख्य उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है. अभियान के दौरान अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क पर बैरिकेडिंग का उल्लंघन और स्टंटबाजी करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही