Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एक करोड़ की कथित रंगदारी मामले में हरकत में आई पुलिस, ग्रामीण व सिटी एसपी ने पहुंचे रामाकुंडा

Advertisement
Advertisement
रेलवे कंपनी  कैंप का किया दौरा, कर्मचारियों से की पूछताछ, थाना प्रभारी को पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश
Gomoh : धनबाद के सिटी एसपी अजीत कुमार और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी मंगलवार 19 सितंबर की शाम 5 बजे रामकुंडा स्थित रेलवे की फ्लाई ओवरब्रिज कंपनी कैंप पहुंचे. अधिकारियों ने एक माफिया डॉन द्वारा एक करोड़ की कथित रंगदारी टैक्स मांगे जाने के मामले की जांच पड़ताल की. कंपनी के साइड इंचार्ज आनंद सिंह मौके पर उपस्थित नहीं थे. जिसके बाद ग्रमीण एसपी ने कर्मचारियों से पूछताछ की. कर्मचारियो ने बताया कि दो दिन पूर्व काले रंग की स्कोर्पियो में कुछ लोग आये थे. एसपी ने मुख्य द्वार पर गेट लगाकर सिक्योरिटी खड़ी करने की बात कही. साथ ही उन्होंने  किसी भी तरह की घटना पहर तत्काल सूचना देने को कहा. वहीं  तोपचाचा थाना प्रभारी जय राम प्रसाद को इस इलाके में लगातार पेट्रोलिंग करने को कहा गया. जानकारी के अनुसार धनबाद के माफिया डॉन द्वारा कंपनी मालिक से लगभग 1 करोड़ रूपये की रंगदारी मांगी गई है. जिसकी सूचना कंपनी इंचार्ज ने धनबाद एसपी को दी थी. थाना प्रभारी तोपचांची ने कर्मचारियो का लिखित बयान लेकर पडताल में जुटे  हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-only-masas-candidate-can-bite-the-dust-of-bjp-arup-chatterjee/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : मासस का प्रत्याशी ही भाजपा को चटा सकता है धूल-अरूप चटर्जी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही