Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पुलिस ने बच्चों को साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

maithon : मैथन एवं चिरकुंडा पुलिस ने 23 फरवरी को स्कूलों में कार्यशाला आयोजित कर ट्रैफिक नियम व साइबर अपराध से बचने के  उपाय विद्यार्थियों को बताया. मैथन ओनी प्रभारी बालाजी राजहंस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने केन्द्रीय विद्यालय मैथन में आयोजित कार्यशाला में कक्षा 11 एवं 12 के बच्चों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध आदि के प्रति जागरूक किया.वहीं चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नंदलाल हाई स्कूल चिरकुंडा में कक्षा 9 एवं 10 के बच्चों के बीच ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने बच्चों को सड़क पर गाड़ी चलाते या पैदल चलते समय ट्रैफिक नियमों व सिंग्नलों के संबंध में विस्तार से बताया. वक्ताओं ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि कम उम्र के बच्चे बाईक लेकर सड़कों पर आ जाते हैं, लेकिन उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी नहीं होती है, जिसके कारण दुघर्टनाएं होती है. इस डिजिटल युग में साईबर अपराध की घटनाओं में तेजी आई है, जिससे बचने के उपाय बताया. मौके पर केन्द्रीय विद्यालय मैथन के प्राचार्य नवेन्दु परासर ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को पेटिंग देकर सम्मानित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही