Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पूर्व विधायक संजीव सिंह को बिना अपॉइंटमेंट पुलिस ले गई एम्स दिल्ली, इमरजेंसी में जांच शुरू

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरस सिंह की हत्या के आरोपी पूर्व विधायक संजीव सिंह की मंगलवार को दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में मेडिकल जांच शुरू हुई. एम्स में उन्हें भर्ती करना है या नहीं, जांच के बाद ही इसका निर्णय लिया जाएगा. जेल प्रशासन की कार्य प्रणाली से जीव सिंह के परिजन और उनके अधिवक्ता मो. जावेद नाराज हैं. अधिवक्ता ने बताया कि जेल प्रशासन की तरफ से एम्स में बिना अपॉइंटमेंट के ही संजीव सिंह को दिल्ली ले जाया गया है. वहां पहुंचने पर तत्काल इमरजेंसी वार्ड में मरीज की जांच शुरू हुई है. ज्ञात हो कि संजीव सिंह पिछले छह महीने से रिम्स रांची में इलाजरत थे. बीमारी में सुधार नहीं होने पर संजीव की तरफ से एम्स दिल्ली में इलाज की मांग की गई थी. कोर्ट के आदेश पर जेल प्रशासन की तरफ से दो दिन पहले ही संजीव सिंह को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है. यदि उन्हें एम्स में भर्ती नहीं किया गया, तो तिहाड़ जेल में रखने का निर्देश दिया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-now-schools-will-run-from-9-am-to-3-pm/">धनबाद

: अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे स्कूल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही