Search

 
 
 

धनबादः भूली में पुलिस ने निकाला शांति मार्च, दोनों समुदाय के लोग हुए शामिल

शांति मार्च भूली ओपी प्रभारी के नेतृत्व में निकाला गया. इसमें स्थानीय पुलिस के साथ-साथ गणमान्य लोग और दोनों समुदाय के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए. सभी ने मिलकर क्षेत्र में शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दोहराया.
 

Dhanbad : धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र में होली के दौरान असामाजिक तत्वों ने सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की थी. क्षेत्र में आपसी भाईचारे का संदेश देने के लिए शुक्रवार को शांति मार्च निकाला गया. इस मार्च में पुलिस के साथ-साथ दोनों समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अमन-चैन बनाए रखने का संकल्प लिया.


शांति मार्च भूली के भारत चौक से शुरू होकर कुम्हार टोली, आरा मोड़ होते हुए वापस भारत चौक पहुंचकर समाप्त हुआ. शांति मार्च भूली ओपी प्रभारी के नेतृत्व में निकाला गया. इसमें स्थानीय पुलिस के साथ-साथ गणमान्य लोग और दोनों समुदाय के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए. सभी ने मिलकर क्षेत्र में शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दोहराया. मौके पर समाजसेवी मनोहर कुमार, राम शर्मा, संजय महतो, विक्की, भारत शाह, वार्ड 19 के पार्षद प्रत्याशी शमीम अख्तर, पारो खान, छोटू कुरैशी सहित अन्य मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही