Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राजू हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने लिया 3 दिन की रिमांड पर

Maithon : कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी में पिकअप चालक रिजवान उर्फ राजू अंसारी की चाकू गोदकर हत्या करने के मुख्य आरोपी इमरान उर्फ चंगलू अंसारी को कुमारधुबी पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया है. 7 जून बुधवार को उसे धनबाद जेल से  चिरकुंडा थाना लाया गया. उक्त जानकारी देते हुए कुमारधुबी ओपी प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि पूछताछ के बाद पूरा मामला सामने आ जाएगा. बता दें कि 27 मई को दिनदहाड़े राजू अंसारी की हत्या कर दी गयी थी. इमरान उर्फ चंगलू पर चाकू से गोंदकर हत्या करने का आरोप है. चंगलू का साथी हिसामुद्दीन उर्फ लादेन, शमशेर एवं शहबाज पर हत्या में सहयोग करने का आरोप है. ये तीनों अभी भी फरार हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही