Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: हाउसिंग कॉलोनी में हंगामा के बाद महिला व ससुराल वालों को थाना ले गई पुलिस

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   हाउसिंग कॉलोनी में पति-पत्नी विवाद को लेकर 21 अप्रैल शुक्रवार को घंटों ड्रामेबाजी होती रही. सड़क पर महिला और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच तू तू मैं मैं होता देख लोग जुटने. इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. सदर थाने की पुलिस पहुंची और महिला व उसके सरुराल वालों को थाने ले गई. पुलिस ने बताया कि सड़क पर झगड़ा होने की सूचना मिली थी.  वहां पहुंचने पर पता चला कि पति-पत्नी का विवाद है. महिला थाना में भी मामला चल रहा है.

  पति, देवर व ससुर मारते पीटते रहते हैं

महिला  रो रो कर कह रही थी कि उसे न्याय चाहिए. कहना है कि उसे ससुराल वालों ने मारा पीटा और घर से बाहर निकाल दिया. महिला का आरोप है कि उसके पति, देवर व ससुर मारते पीटते रहते हैं. वह कहती है कि उसकी शादी झूठ बोल कर कराई गई. कहा गया था कि लड़का सीबीआई का मुंशी है. परंतु बाद में पता चला कि वह एंबुलेंस का ड्राइवर है.

  झूठ बोल रही है लड़की, तलाक के लिए दिया है आवेदन

इधर वर पक्ष का कहना है कि लड़की झूठ बोल रही है. ऐसा कुछ नहीं है. घर वालों ने उन्हें सच्ची बात बताकर शादी की है. यह कहना गलत है कि उसे ससुराल वाले मारपीट कर रहे हैं. लड़के का कहना है कि तलाक के लिए भी आवेदन दे दिया गया है. भाजपा नेत्री फुल जोशी ने कहा कि उन्हें कुछ सूचना मिली तो वह पहुंची. परिजन को बुलाकर महिला को सौंप दिया. धनबाद थाना की पुलिस उन लोगों को लेकर गई है. पूर्व वार्ड पार्षद प्रिय रंजन ने बताया कि पारिवारिक विवाद है.  दोनो पक्षों को थाना ले जाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही