Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जीटी रोड पर पुलिसकर्मी ने ट्रक ड्राइवर को जड़ा थप्पड़, हुआ हंगामा

Dhanbad : जीटी रोड़ एनएच -19 पर शनिवार 29 अप्रैल की सुबह एक ट्रक ड्राइवर को पुलिस कर्मी ने थप्पड़ जड़ दिया. उसके बाद ड्राइवर ने हंगामा शुरू कर दिया. गोविंदपुर के सीओ रामजी वर्मा जांच अभियान का नेतृत्व कर रहे थे. ड्राइवर सीओ के पास पहुंचा और जोर जोर से चिल्लाने लगा कि मेरे कान से सुनाई नही दे रहा है.  सिपाही ने क्यों थप्पड़ मारा.  मेरा कान फट गया. वह सीओ की गाड़ी का फोटो भी ले रहा था. ड्राइवर लगातार चीखते हुए कह रहा था हम कोई चोर हैं, जो थप्पड़ मारा. जांच कर रहे थे, तो करते. समर्थन में और कई ड्राइवर आ गए और पुलिस कर्मियों सहित सीओ की फजीहत कर दी. सड़क जाम करने की धमकी दी. मामले को तूल पकड़ता देख सीओ भी सकते में आ गए. किसी तरह वाहन चालकों को समझा बुझा कर शांत कराया और जांच अभियान रोक कर चलते बने. बता दें कि कोयला की अवैध ट्रांसपोर्टिंग एवं कारोबार पर लगाम लगाने के लिए धनबाद जिला प्रशासन व खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार छापेमारी व वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत शनिवार 29 अप्रैल की सुबह जीटी रोड एनएच-19 पर किसान चौक के समीप बरवाअड्डा पुलिस के साथ गोविंदपुर के सीओ कोयला लदे हाइवा के कागजात की जांच-पड़ताल कर रहे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही