Search

 
 
 

धनबाद: विक्षिप्त महिला की अजीबोगरीब हरकतों से परेशान हुई पुलिसकर्मी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पिछले तीन दिनों से एक विक्षिप्त महिला थाने के पुलिसकर्मियों के लिए सिर दर्द बनी हुई थी. धनबाद थाना ने आज उसे एक सामाजिक संस्था के हवाले कर दिया. वह पिछले तीन दिनों से महिला थाने में रही और अजीबोगरीब हरकत से सभी को परेशान करती रही. जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी कुमारी विशाखा ने बताया कि विगत 10 अक्टूबर की रात धनबाद थाना के गश्ती दल ने एक महिला को रात के अंधेरे में घूमते देखा. गश्तीदल में शामिल पुलिसकर्मी किसी अनहोनी को टालने के लिए उसे महिला थाना ले आए. तब उन्हें नही पता था कि महिला विक्षिप्त है. सुबह उसकी अजीबोगरीब हरकत देख कर पुलिसकर्मी फेर में पड़ गए. पुलिस ने उसके परिजनों का भी पता लगाना चाहा. परंतु महिला का दिमागी संतुलन ठीक न होने के कारण पुलिस को निराशा हाथ लगी. आज 13 अक्टूबर को धनबाद थाना ने उस महिला को किसी सामाजिक संस्था के हवाले कर दिया है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/patients-with-dengue-symptoms-increasing-continuously-in-dhanbad-health-department-alert/">धनबाद

में लगातार बढ़ रहे डेंगू के लक्षण वाले मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही