Search

 
 
 

धनबाद : साइबर अपराधी को पकड़ने में नदी में डूबे सिपाही का पता नहीं

 
Dhanbad : धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के मधुरसा बेजराबाद में साइबर अपराधी को पकड़ने के दौरान बराकर नदी में डूबे सिपाही संदीप मंडल का 36 घंटे बाद भी पता नहीं चला. देवघर से टुंडी पहुंची एनडीआरएफ की टीम भी शुक्रवार को दिनभर नदीं में खाक छानने के बाद शव को नहीं ढूंढ सकी. टीम में शामिल गोताखोरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चला. साइबर थाना के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को दोपहर में पता चला था कि साइबर अपराधियों की टीम मधुरसा में है और यहां से देशभर के लोगों से ऑनलाइन व मोबाइल के माध्यम से ठगी का काम करते हैं. धनबाद से साइबर थाना की टीम टुंडी के मधुरसा पहुंची और अपराधियों को घेर लिया. खुद को घिरता देख आरोपी युवक गली और झाड़ियों से होकर भागने लगे. दो सिपाही दो युवकों के पीछे दौड़े, तभी दोनों ने बराकर नदी में छलांग लगा दी. यह देख सिपाही भी नदीं में कूद गए, लेकिन अपराधी तेज से तैर कर नदी पार कर गए और भाग निकले. नदी में कूदे सिपाही वापस तैर कर लौट रहे थे, तभी संदीप मंडल डूब गया और दूसरा सिपाही किसी तरह निकल आया. गुरुवार से शुक्रवार तक दो दिन स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम सिपाही को नहीं खोज पायी. नदी में काफी पत्थर है और तेज बहाव है, टीम का मानना है कि संभवत: शनिवार या रविवार को ही पता चल पाएगा. मौत हो गई है तो लाश स्वत: तैर कर उपर आ जाएगा. सिपाही संदीप के भाई व मामा बोकारो से टुंडी पहुंचे हैं. घरवाले अनहोनी की आशंका से काफी डरे हुए हैं. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-teenager-commits-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-with-the-help-of-a-rope-2-news-including/">गोड्डा

: किशोर ने रस्सी के सहारे पेड़ पर फांसी लगा कर ली आत्महत्या समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही