Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में पुलिस की बोलेरो दुर्घटनाग्रस्‍त, 2 एसआई समेत 6 घायल

 
Nirsa : निरसा थाना क्षेत्र के देवियाना मोड़ के समीप एनएच-2 पर सोमवार, 11 अप्रैल को तड़के लोहरदगा पुलिस की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड से नीचे गिरकर पलट गई. हादसे में बोलेरो मे सवार दो एसआई समेत 6 लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज निरसा स्थित निजी नर्सिंग होम में कराया गया. जानकारी के अनुसाार, लोहरदगा पुलिस एक लापता लड़की की खोज में पश्‍चि‍म बंगाल गई थी. छापेमारी कर वापस लौट रही थी. इसी दौरान देवियाना मोड़ के पास चालक को झपकी आ गई और बोलेरो रोड से नीचे जाकर पलट गई. दुर्घटना में बोलेरो पर सवार एक महिला एसआई, एक पुरुष एसआई, लापता लड़की के माता-पिता, होम गार्ड का जवान व चालक को चोटें आईं हैं. इस सबंध मे निरसा थाना प्रभारी दिलीप यादव ने बताया कि सभी लोगों को हल्की चोटें आईं हैं. प्राथमिक इलाज के बाद सभी लोहरदगा के लिए रवाना हो गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=287211&action=edit">यह

भी पढ़ें : निरसा : घर में लगी भीषण आग, हजारों की संपत्ति जली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही