Search

धनबाद : महिला आरक्षण पर सियासत गरम, बीजेपी ने फूंका इंडी गठबंधन का पुतला

Ranchi: महिला आरक्षण विधेयक को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बहस के बीच धनबाद में भी सियासत तेज हो गई है. भाजपा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इसी क्रम में बुधवार को एसएसएलएनटी कॉलेज के समीप बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इंडी गठबंधन का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जाहिर किया.


इस विरोध कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान देश की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव लाने वाला कदम है.


उन्होंने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे देश की आधी आबादी को राजनीतिक भागीदारी का मजबूत अवसर मिलेगा.


विधायक ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन के घटक दल इस महत्वपूर्ण विधेयक को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब संसद ने वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक पारित कर दिया तो इसे लागू करने की दिशा में भी सरकार प्रतिबद्ध है और वर्ष 2024 में इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू की जानी थी. 

 

बीजेपी नेताओं ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण को लेकर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि सभी दलों को एकजुट होकर इसका समर्थन करना चाहिए. वहीं कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि विपक्ष इस मुद्दे पर भ्रम फैलाना बंद नहीं करता है तो पार्टी आगे आंदोलन तेज करेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//