Search

 
 
 

धनबाद निकाय चुनाव: वार्ड 36 में बवाल से मतदान प्रभावित, डीएवी स्कूल के पास आगजनी व सड़क जाम

Dhanbad: नगर निगम चुनाव के दौरान झरिया में बड़ा हंगामा हो गया है. झरिया के बलियापुर मुख्य मार्ग पर स्थित डीएवी उच्च विद्यालय के समीप बूथ संख्या 12, 13, 14 और 15 के पास सड़क जाम कर दिए जाने से मतदान प्रभावित हो गया है.
 

Dhanbad: नगर निगम चुनाव के दौरान झरिया में बड़ा हंगामा हो गया है. झरिया के बलियापुर मुख्य मार्ग पर स्थित डीएवी उच्च विद्यालय के समीप बूथ संख्या 12, 13, 14 और 15 के पास सड़क जाम कर दिए जाने से मतदान प्रभावित हो गया है.


जानकारी के अनुसार, देर रात लिलौरी पथरा (झरिया थाना एवं घनुवाडीह ओपी क्षेत्र) में अवैध कोयला लदा एक ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने अवैध कोयला लदे दो ट्रकों को रोक लिया.सुबह होते ही आक्रोश और बढ़ गया. 

Uploaded Image


प्रदर्शनकारियों ने झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग को डीएवी उच्च विद्यालय के समीप आगजनी कर जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया. सड़क जाम होने से मतदान केंद्रों तक पहुंचने में मतदाताओं को परेशानी हो रही है जिससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई है.


घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है. हालांकि खबर लिखे जाने तक आंदोलनकारी उग्र बने हुए हैं और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने की प्रयास कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही