Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तीसरे चरण में 24 मई को बलियापुर, कलियासोल व एग्‍यारकुंड में मतदान, तैयारी पूरी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=315213&action=edit">(Dhanbad)

जिले में तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है. तीसरे चरण में 24 मई को बलियापुर, कलियासोल व एग्‍यारकुंड प्रखंड में मतदान होगा. 23 मई को राजकीय पॉलिटेक्निक निरसा से कलियासोल व एग्‍यारकुंड के लिए तथा प्लस टू उच्च विद्यालय बलियापुर से बलियापुर प्रखंड के बूथों पर चुनाव सामग्री डिस्पैच की जाएगी.चुनाव सामग्री सरलतापूर्वक रवाना कराने के लिए अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता ने 22 मई को डिस्पैच सेंटरों का निरीक्षण किया. बलियापुर प्रखंड में 52922 पुरुष व 48603  महिला मतदाता, कलियासोल में 41094 पुरुष, 38020 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर तथा एग्‍यारकुंड में 47401 पुरुष, 43234 महिलाएं व एक थर्ड जेंडर वोटिंग करेंगे. तीनों प्रखंडों में कुल 141417 पुरुष, 129857 महिलाएं ओर 2 थर्ड जेंडर मतदाता हैं.

सामान्य प्रेक्षक ने मतगणना स्‍थल का लिया जायजा

[caption id="attachment_315383" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/counting-1-2-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> मतगणना केंद्र का जायजा लेते सामान्‍य प्रेक्षक व अन्‍य[/caption] इधर,  पंचायत चुनाव के लिए धनबाद जिले के सामान्य प्रेक्षक अखौरी शशांक सिन्हा ने 22 मई को राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में चल रहे मतगणना कार्य का जायजा लिया. मतदान कर्मियों से जानकारी ली और काउंटिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया. उनके साथ एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी, नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार, बंदोबस्त पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रभाकर कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पांडेय, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अजीत सिंह व अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=315290&action=edit">धनबाद

की सड़क पर `यमराज` आया, अब तक बारह ------- [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही