Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 27 को निरसा और गोविंदपुर में मतदान, डीसी ने बताया क्या, कैसे करना है

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :पंचायत चुनाव के अंतिम चरण को लेकर 25 मई, बुधवार को डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह ने न्यू टाउन हॉल में सेक्टर मजिस्ट्रेटस के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि निरसा और गोविंदपुर का मतदान 27 मई को होना है. त्रुटिमुक्त, स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराना सभी की पहली प्रथमिकता होनी चाहिए. सेक्टर मजिस्ट्रेटस को बताया गया कि डिस्पैच सेंटर से चुनाव सामग्री लेकर सीधे संबंधित क्लस्टर में पहुंचें . चुनाव के दिन क्लस्टर से अपने बूथों पर जाएं. चुनाव संपन्न कराने के बाद बूथ से क्लस्टर और क्लस्टर से सीधे स्ट्रांग रूम, पोलिंग पार्टी और सुरक्षाकर्मियों के साथ पहुंचें . इस दौरान बीच में कहीं भी, किसी भी काम के लिए, नहीं रुके. बताया गया कि चौथे चरण के मतदान के लिए 26 मई को आर.एस. मोर कॉलेज, गोविंदपुर से गोविंदपुर प्रखंड के लिए तथा राजकीय पॉलिटेक्निक निरसा से निरसा प्रखंड के लिए चुनाव सामग्री को डिस्पैच किया जाएगा. 27 मई को गोविंदपुर व निरसा में होने वाले चुनाव के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में गोविंदपुर की तथा गुरु नानक कॉलेज भूदा में निरसा प्रखंड की मतपेटी सहित अन्य चुनाव सामग्री जमा कराई जाएगी. तृतीय व चतुर्थ चरण की मतगणना 31 मई को होगी. यह भी पढ़ें: महज">https://lagatar.in/giridih-raj-singh-elected-chief-at-the-age-of-just-21/">महज

21 वर्ष की उम्र में राज सिंह मुखिया निर्वाचित [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही