Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मतपेटी लेकर वज्रगृह पहुचीं पोलिंग पार्टियां

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धबनाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=316782&action=edit">(Dhanbad)

जिले में 24 मई को तीसरे चरण का पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण रहा. तीसरे चरण में तीन प्रखंडों बलियापुर, कलियासोल व एग्‍यारकुंड में सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान हुआ. मतदान की समाप्‍ति के बाद देर शाम तक पोलिंग पार्टियां मतपेटी व अन्‍य मतदान सामग्री लेकर बूथों से पहले क्‍लस्‍टर और उसके बाद सीधे वज्रगृह पहुंचीं. बलियापुर प्रखंड की मतपेटियां राजकीय पॉलिटेक्निक, धनबाद स्थित वज्रगृह में डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अजीत सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पांडे व अन्य पदाधिकारियों की निगरानी में जमा की गईं. इसके लिए वहां 7 काउंटर बनाए गए थे. वहीं, कलियासोल व एग्‍यारकुंड प्रखंड की मतपेटियां गुरु नानक कॉलेज, भूदा में जमा की गईं. 27 मई को चौथे चरण की मतगणना के बाद तीसरे और चौथे चरण के चुनाव की मतगणना एक साथ 31 मई को होगी. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=316641&action=edit">

धनबाद :  पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 74.14 प्रतिशत मतदान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही