Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : प्रदूषण बोर्ड ने चलाया जागरुकता अभियान

Dhanbad: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी राम प्रवेश कुमार के नेतृत्व में सोमवार 5 जून को जागरुकता अभियान चलाया गया. हाथों में पोस्टर बैनर लिए कर्मियों ने गोल्फ ग्राउंड, लुबी सर्कुलर रोड, सिटी सेंटर होते हुए बस स्टैंड, सरदार पटेल नगर तक नगर भ्रमण किया, लोगों से पर्यावरण बचाने की अपील की गई. क्षेत्रीय पदाधिकारी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नए सिरे से काम शुरू किया गया है. मिशन लाइफ के तहत सात श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें ऊर्जा व पानी की बचत, सिंगल यूज प्लास्टिक में कमी, धारणीय खाद्य प्रणाली, अपशिष्ट कम (स्वच्छता क्रियाएं), स्वच्छ जीवन शैली, इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट में कमी आदि को शामिल किया गया है. बरटांड़ सब्जी मंडी, पुलिस लाइन सब्जी मंडी तथा बेकार बांध में लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्परिणाम की जानकारी दी गई. सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक की बजाय कपड़े की थैली व्यवहार में लाने की अपील की गई तथा कुछ लोगों के बीच कपड़े की थैली का वितरण भी किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही