Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  हर्ल व एफसीआई की छाई से हो रहा प्रदूषण, डोमगढ़वासी परेशान

Sindri: सिंदरी (Sindri)  हर्ल सिंदरी मैटेरियल गेट के समीप गोशाला-बलियापुर रोड पर बढ़ते प्रदूषण को लेकर डोमगढ़वासियों ने रोष जताया है. गुरुवार 9 फरवरी को वहां के लोगों ने भाजपा के सिंदरी नगर उपाध्यक्ष धीरज सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और प्रदूषण नियंत्रण की मांग की. भाजपा नेता ने हर्ल प्रबंधन व एफसीआई की छाई उठा रहे कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा कि डोमगढ़वासी अगले शनिवार से धूल नहीं फांकेंगे. उन्होंने दिन में पांच बार जल छिड़काव की शुरुआत करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण से सड़कों पर चलने में दिक्कत हो रही है. आसपास के घरों व दुकानों में गंदगी का अंबार लग जाता है. खाने पीने के सामान पर धूल जम जाने से व्यवसाय पर असर पड़ रहा है. लोगों को सांस की बीमारियों से गुजरना पड़ रहा है. कहा कि 10 फरवरी से हर्ल व बीआरसी कंपनी दिन में पांच बार जल छिड़काव करे, अन्यथा शनिवार से डोमगढ़वासी उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे. वयोवृद्ध डोमगढ़वासी श्याम बहादुर सिंह व अमित कुंडू ने बताया कि आए दिन हर्ल मैटेरियल गेट से आने जाने वाली गाड़ियों व छाई ढोनेवाले वाहनों से प्रदूषण हो रहा है. लोगों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रबंधन को चाहिए कि जल छिड़काव कर निजात दिलाये. सड़क पर छाई गिरानेवाले हाइवा चालक ने बताया कि एफसीआई की छाई दामोदर नदी किनारे से उठाकर गोशाला कांटा घर में वजन के लिए लेकर जा रहे हैं. कभी कभी अतिरिक्त छाई गाड़ियों से गिर जाती है. बताया कि बाबूलाल अग्रवाल की बीआरसी कंपनी की गाड़ियों से रिशु अग्रवाल की आर आर कंपनी यह छाई ढोने का काम कर रही है. प्रदर्शन में डॉ चांदसी, अमित कुंडू, श्याम बहादुर सिंह, प्रकाश श्रीवास्तव, ज्वाला प्रसाद, अनिल साह, पप्पू अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मानिक, रोबिन, सपन कुंडू, श्यामल दा, श्री राम जी, मिथुन बाल्मीकि, राजू सिंह, भोला कुंडू, सुभाष सरकार, लखु यादव, मुजाहिर आलम, मिंटू खान आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-children-should-develop-scientific-thinking-within-themselves-ajay-kumar-tiwari/">धनबाद

 : बच्चे अपने अंदर वैज्ञानिक सोच को विकसित करें : अजय कुमार तिवारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही