Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से तेजी से बढ़ रहा प्रदूषण- विकास ठाकुर

Sindri : विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को झारखंड राज्य ज्ञान विज्ञान समिति व अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से सिंदरी की केडी कॉलोनी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया. सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. झारखंड राज्य ज्ञान विज्ञान समिति के विकास ठाकुर ने कहा कि औद्योगीकरण के इस दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से प्रदूषण बढ़ा है. इससे इकोसिस्टम बर्बाद हो रहा है. अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला संयुक्त सचिव रीना पासवान व सिंदरी नगर अध्यक्ष रानी मिश्रा ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है. संगोष्ठी में मिठू दास, नंदिनी शर्मा, सुबल चंद्र दास, प्रफुल्ल कुमार स्वैन, जीतेंद्र पासवान, अनिल शर्मा, दीपक कुमार बनर्जी आदि ने विचार व्यक्त किए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही