Search

 
 
 

धनबाद : हीरापुर व जिला परिषद में खुला पूजा पंडाल का पट, उमड़े श्रद्धालु

 

चिल्ड्रन पार्क में झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह ने किया पंडाल का उद्घाटन

Dhanbad : धनबाद के जिला परिषद मैदान और हीरापुर के चिल्ड्रन पार्क में पूजा पंडाल का पट नवरात्र की पंचमी तिथि गुरुवार की शाम खोल दिया गया. इसके साथ ही माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में माथा टेक सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा. हीरापुर चिल्ड्रन पार्क में बंगाली वेलफेयर सोयायटी के पंडाल का उद्घाटन झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह व आईएसएम के निदेशक प्रो जेके पटनायक ने संयुक्त रूप से किया. दोनों पंडालों में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस मुस्तैद रहीं.

जिला परिषद में बीसीसीएल सीएमडी की पत्नी ने किया पंडाल का उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/jila-2-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> वहीं, जिला परिषद मैदान में पंडाल का उद्घाटन बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता की पत्नी मिनी दत्ता ने किया. इस मोके मौके पर पूजा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें स्थानीय बच्चों ने पारंपरिक झारखंड नृत्य और पुरुलिया से आये कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. मौके पर डॉ सरिता शुक्ला दास, डॉ गायत्री सिंह, डॉ यूएस प्रसाद, डॉ मधु चंदा गुहा, समिति की अध्यक्ष सुजाता रंजन, सचिव मधुमिता विश्वास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-marwari-mahila-sammelan-celebrated-the-birth-anniversary-of-maharaja-agrasen/">धनबाद

: मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने मनाई महाराजा अग्रसेन की जयंती
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही