Search

 
 
 

धनबाद:  भूतिया फिल्म ब्रह्म पिशाचिनी का पोस्टर हुआ रिलीज

 

पिशाच की किरदार में दिखेगी धनबाद की बेटी अनिता मजुमदार

Dhanbad : बांग्ला फ़िल्म के निर्देशक सुब्रतो चटर्जी की भूतिया मूवी ब्रह्म पिशाचिनी का पोस्टर 1 जुलाई को दिल्ली में रिलीज हो गया. इस मूवी में धनबाद की बेटी अनिता मजुमदार पिशाच की किरदार में दिखेगी. मूवी की कहानी बांग्ला में है, लेकिन इसे हर जगह क्षेत्रीय भाषा में रिलीज किया जाएगा. मूवी की 30 प्रतिशत शूटिंग दिल्ली, कोलकाता और ढाका में की गई है. फिलहाल फिल्म की शूटिंग नोएडा में चल रही है, उम्मीद है कि अगले साल के जुलाई महीने में फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो जाएगी. अपनी पहली फिल्म ब्रह्म पिशाचिनी के पोस्टर रिलीज के बाद से धनबाद की अनिता मोजूमदर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने बताया कि यह एक पिशाच और एक युवक की लव स्टोरी हॉरर फिल्म है. फिल्म की कहानी उदयपुर से दूर एक गांव की है, जहां सिर्फ भूत-पिशाचों का डेरा होता है. एक लड़की अपने चार दोस्तों के साथ घूमने जाती है, जहां एक-एक कर चारों की मौत हो जाती है. इसके बाद अनिता एक खूबसूरत पिशाचिनी का रूप धारण कर लेती है. उसे एक युवक से प्यार हो जाता है. अनीता बताती है कि फिल्म से उनका सपना सच होता दिख रहा है. बचपन से ही उन्हें एक्ट्रेस बनने का शौक था. उन्होंने काफी मेहनत की है. वह बताती हैं कि इस सफर में उनके घर वालो का पूरा सपोर्ट रहा है. इससे पहले वह मॉडलिंग के क्षेत्र में भी परचम लहरा चुकी है. अनिता धनबाद नगर निगम की ब्रांड एंबेसेडर भी रह चुकी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही