Search

 
 
 

धनबाद:जीटी रोड बरवा पूर्व से सहराज तक सड़क में गड्ढे व जल जमाव

 

दोपहिया वाहनों सहित लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल

Govindpur: जीटी रोड बरवा पूर्व से झिलुवा होते हुए सहराज तक सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है. इस कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और बारिश में इन गड्ढों में जल जमाव हो गया है. इससे दो पहिया वाहन वालों को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. इस सड़क से होकर प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है. ग्रामीण क्षेत्र की यह लाइफ लाइन सड़क है. बावजूद सड़क की स्थिति चौपट है. तत्कालीन विधायक फूलचंद मंडल के समय आरईओ से इस सड़क का निर्माण हुआ था. करीब 15 वर्ष हो गए, परंतु सड़क की कभी मरम्मत नहीं हो पाई है. इस कारण सड़क का नामोनिशान खत्म होता जा रहा है. कालाडाबर पंचायत की मुखिया सावित्री देवी ने रविवार को सड़क की जर्जर स्थिति दिखाते हुए कहा कि इसपर चलना ग्रामीणों का दूभर हो गया है. उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भी ग्रामीणों ने इस सड़क की मरम्मत के लिए आवेदन दिया था, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने आरईओ के कार्यपालक अभियंता से इस सड़क की यथाशीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही