Search

 
 
 

धनबाद : गरीबी बेटी की शादी में बन रही थी बाधा, बड़ा गरुद्वारा प्रबंधन कमिटी ने थामा हाथ

 
बलविंदर सिंह की बेटी रेणु कौर का बड़ा गुरुद्वारा में हुआ विवाह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निभाई सारी ज़िम्मेवारी
Dhanbad : धनबाद का बड़ा गरुद्वारा प्रबंधक कमिटी शनिवार 18 अगस्त को एक गरीब बेटी की शादी का ज़रिया और गवाह बना. धनबाद सिजुआ 12 के रहने वाले बलविंदर सिंह की बेटी रेणु कौर की शादी शनिवार को बड़ा गुरुद्वारा में बूड़ीजाम बजराजनगर उड़ीसा के रहने वाले दर्शन सिंह के पुत्र गुरप्रीत सिंह के साथ हुई. गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद के साथ अभिभावक की तरह गृहस्थी का सारा सामान सहित कई तोहफे देकर वर वधू को विदा किया. बाराती व मेहमानों के लिए चाय नाश्ते का इंतज़ाम भी गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने किया था. मौके पर बड़ा गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान दिलजोंन सिंह, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह, संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह व कमिटी के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे.

पिता ने बड़ा गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी से की थी पहल की अपील

सिजुआ 12 निवासी रेणु के पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि गरीबी के कारण वो अपनी बेटी की शादी कर पाने में असमर्थ थे. जिसे लेकर उन्होंने बड़ा गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी से पहल करने का आग्रह किया था. कमिटी की मदद से उनकी बेटी दुल्हन बनकर ससुराल को विदा हो गईं. बलविंद्र सिंह ने कहा कि अगर बड़ा गरुद्वारा प्रबंधक कमिटी का सहयोग नही मिलता तो बेटी की शादी करना उनके लिए मुश्किल हो जाता. कमिटी के महासचिव गुरजीत सिंह ने कहा कि बड़ा गुरुद्वारा हमेशा से ही गरीब बच्चों के विवाह के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग करता रहा है. सामाजिक कार्यों में भी सहयोग के लिए बड़ा गरुद्वारा की अलग पहचान है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-three-day-mansa-puja-concluded-with-pomp-a-unique-gathering-of-faith-and-traditions/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : धूमधाम से तीन दिवसीय मनसा पूजा संपन्न, आस्था व परंपराओं का दिखा अनूठा समागम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही