Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया में 10 दिनों से बिजली संकट, बड़े हिस्से में ब्लैकआउट जैसी स्थिति

Jharia : झरिया के लोग पिछले करीब 10 दिनों से गंभीर बिजली संकट झेल रहे हैं. शहर के बड़े हिस्से में ब्लैकआउट जैसी स्थिति है. गर्मी से परेशान लोगों ने 31 मई की शाम भाजपा झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में देशबंधु सिनेमा के पास बिजली विभाग के अधिकारियों का पुतला दहन किया. वहीं, दूसरी ओर अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए झरिया मेनरोड स्थित पंचदेव मंदिर में ईश्वर से प्रार्थना की गई. देशबंधु सिनेमा के पास पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों व झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिजली समस्या का निदान जल्द नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा. पुतला दहन कार्यक्रम में सेलेश सिंह, शिबू अग्रवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-sports-help-in-physical-and-mental-development-of-children-bhawani-singh/">धनबाद:

खेल-कूद बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक: भवानी सिंह

इधर, पंचदेव मंदिर में धनबाद निर्माण संस्था के बैनर तले प्रार्थना  

[caption id="attachment_654217" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/panchdev-300x146.jpeg"

alt="" width="300" height="146" />  पंचदेव मंदिर परिसर में प्रर्थना सभा में शामिल लोग[/caption] धनबाद निर्माण संस्था के बैनर तले गाजे-बाजे के साथ झरिया मेन रोड स्थित पंचदेव मंदिर पहुंचे लोगों ने झरिया विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अधिकारियो की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की. लोगों ने कहा कि वे नियमित बिजली बिल जमा कर रहे हैं, इसके बाद यह स्थिति समझ से परे है. धनबाद निर्माण संस्था पिछले कई वर्षो से बिजली जीएम से खराब स्विचों को ठिक कराने की मांग करती आ रही है, लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई. शहर में बिजली मेंटेनेंस का कार्य सिर्फ कागजों पर हो रहा है. कार्यक्रम में उपेन्द्र गुप्ता, शिव चरण शर्मा, अमित कुमार साहू, श्रीकान्त अम्बष्ठ, सत्यनारायण भोजगढ़िया आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/mann-ka-milan-pakhwada-will-run-till-june-14-in-dhanbad-civil-court/">धनबाद

सिविल कोर्ट में 14 जून तक चलेगा मन का मिलन पखवाड़ा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही