Search

धनबाद: बढ़ता ही जा रहा है बिजली संकट, डेंजर जोन में पहुंची ओवरलोडिंग

एक घंटे में छह से सात बार करनी पड़ रही लोडशेडिंग

Dhanbad : जिले में 17 जून को बिजली की मांग 300 मेगावाट से भी अधिक हो गई, जबकि डीवीसी से मात्र 170 या 180 और कांड्रा ग्रिड से मात्र 30 मेगावाट बिजली मिल रही है. लगभग 100 मेगावाट की जरूरत पूरी करने में जेबीवीएनएल को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इधर उपभोक्ता त्राहिमाम कर रहे हैं.

   सब स्टेशन में ट्रांसफॉर्मर पर बढ़ा लोड

धनबाद जिले के सरायढेला, पॉलिटेक्निक, धैया, हीरापुर और जोड़ाफाटक पावर सब-स्टेशन पर लोड डेंजर जोन में पहुंच गया है. पावर सब स्टेशन में लगे ट्रांसफॉर्मर पर लोड इतना बढ़ जाए रहा है कि जलने से बचाने के लिए हर घंटे छह से सात बार बिजली काटी जा रही है. इन सभी सब स्टेशन से पावर सप्लाई लगातार बाधित हो रही है.

   99 कोयलांचल सिटी में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

भीषण गर्मी के बीच अहले सुबह से ही 99 कोयलांचल सिटी में बिजली गुल रही. दोपहर तक बिजली नहीं आने पर आक्रोशित महिलाओं ने प्रदर्शन किया. महिलाओं ने बताया कि बिजली कटौती गर्मी शुरू होने के साथ ही शुरू हो गयी थी. विगत 15 दिनों में स्थिति और गंभीर हो गयी है. धैया के अधिकतर इलाकों में भी 16 जून की रात से 17 जून की सुबह तक बिजली कटी रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp