Search

धनबाद : सिंदरी में तीन माह में दूर होगा बिजली संकट, बिछेगी नई लाइन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=317507&action=edit">(Dhanbad)

जिले के सिंदरी में जारी बिजली संकट से परेशान व्‍यवसायियों ने 25 मई को हर्ल सभागार में JBVNL के जीएम अजीत कुमार से मुलाकात की. जीटा के महासचिव राजीव शर्मा और सिंदरी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू के नेतृत्‍व में व्‍यवसायि‍यों ने जीएम के साथ बैठक की. बैठक में हर्ल के वाइस प्रेसिडेंट दीपेन रॉय,  FCI के प्रभारी महाप्रबंधक यूसी गौड़ व हर्ल के मुख्य अभियंता शामिल थे. राजीव शर्मा में सिंदरी में बिजली की कटौती, लो वोल्‍टेज,  ट्रांसफार्मर्स की कमी का मुद्दा उठाया. अनिल आशुतोष व दीपक कुमार दीपू ने कहा कि काफी दिनों से पूरे सिंदरी में अनियमित विद्युतापूर्ति से लोग परेशान हैं. FCI के महाप्रबंधक प्रभारी यूसी गौड़ ने JBVNL ( झारखंड बिजली वितरण निगम) को MOU के अनुसार बिजली  व्यवस्था संभालने की बात कही. JBVNL  के जीएम अजीत कुमार ने कहा कि अगले 2 से 3 महीने में नई लाइन बिछाने के बाद समस्‍या दूर होने का आश्‍वासन दि‍या. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=317540&action=edit">

धनबाद : प्रेम प्रसंग में प्रेमी की मौत, युवती के भाइयों पर हत्या का आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//