Search

धनबाद : मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती से और बिगडेंगे हालात

Dhanbad : झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने 42 दिनों के बाद फिर मेंटेनेंस कार्य के लिए शटडाउन लेना शुरू कर दिया है. इससे बिजली की स्थिति पहले से और अधिक खराब होने का कयास लगाया जा रहा है. बता दें कि लोड शेडिंग, लोकल फॉल्ट, तार गिरने, फ्यूज कटने, केबल ब्लास्ट जैसी समस्याओं की वजह से फिलहाल धनबाद जिला 12 से 14 घंटे की बिजली कटौती झेल रहा है. जेबीवीएनएल ने 10 जून को धैया पावर सब स्टेशन (पीएसएस) से सुबह 6 बजे से 10 बजे तक 4 घंटे की बिजली कटौती की, जिससे लाहबनी कुम्हारटोला, मंडल बस्ती, न्यू कॉलोनी, मिडिल स्कूल रोड, डीजीएमएस कॉलोनी, वीर कुंवर सिंह नगर, मंडल पाड़ा और विकास नगर सहित कई इलाके प्रभावित रहे.

 मई में लिया था मेंटेनेंस के बहाने कटौती नहीं का निर्णय

बता दें कि विभाग ने भीषण गर्मी शुरू होते ही मई की शुरुआत में ही मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती नहीं करने की घोषणा की थी. यह निर्णय जीएम हरेंद्र सिंह ने बैठक में लिया था. जेबीवीएनएल ने अंतिम बार 29 अप्रैल को शटडाउन लिया था. तब 33 केवी पाथरडीह फीडर के मेंटेनेंस के लिए तीन घंटे का घोषित शट डाउन लिया गया था. असर पीएमसीएच और बच्चा जेल पीएसएस पर पड़ा था.

  लो वोल्टेज भी कर रहा परेशान

जिले के लगभग सभी क्षेत्रों के ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड झेल रहे हैं. कम पावर के ट्रांसफॉर्मर, जर्जर तार, बिजली चोरी सहित अन्य कारणों से लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इस कारण बिजली रहने के बावजूद कूलर और एयर कंडीशनर चल नहीं रहा है.. इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रह है. पंखे के डैने केवल घूम कर अपनी उपस्थिति जता देते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp